Search

हर घर की एक आभा होती है जो उसकी उत्कृष्टता को दर्शाती है। घर की इस आभा को प्रत्यक्ष करने के लिए उस घर में लगे रंग, उस घर में रखी चीज़ें, घर की बनावट, घर का रख-रखाव, इन सभी का सहयोग होता है। हो सकता है की एक महंगे से महंगा बंगला भी, आम कलर पैटर्न की वजह से साधारण सा प्रतीत हो। या फिर उसमे इस्तेमाल किये हुए फर्नीचर उसकी आभा निखार न पाएं। यह भी हो सकता है की एक छोटे और सस्ते घर के बाहर लगे आवरण यानि होम शील्ड से ही वह बहुमूल्य प्रतीत हो।

आइये जानते हैं हम अपने घर में ऐसा क्या कर सकतें हैं जिससे वह अपने वास्तविक मूल्य के अत्यधिक मूल्यवान प्रतीत हो।

  • घर का प्रवेश द्वार:

    किसी भी घर का पहला इम्प्रैशन उसके मुख्य दरवाजे से बनता है। अगर हम घर के प्रवेश द्वार को वैभवशाली दर्शा सकें तो, हम अपने घर की एक अद्वितीय छवि बनाने में सफल रहेंगे । इसके लिए कुछ निम्न किफायती तरीके कारगर साबित हो सकतें हैं:

    • मेन डोर पर रॉयल कलर्स का प्रयोग करें जैसे की भूरा या बैंगनी । अगर घर के बाहर की दीवारें हलके रंग में हों तो दरवाजे के लिए गहरे शेड्स का प्रयोग करें।
    • यहां टेक्सचर का इस्तेमाल काफी अच्छा इम्प्रेशन देता है, जैसे की नेचुरल वुड का टेक्सचर या फिर ब्रिक फिनिश।
    • दरवाजे पर लगे कब्जे या फिटिंग्स का रस्टिक लुक काफी लुभावना होता है।
    • मुख्य द्वार के दोनों तरफ, बड़े गमलों में डेकोरेटिव प्लांट्स, एक वैभवशाली प्रभाव लाएँगे। ध्यान रहे की इन गमलों और पौधों का रख रखाव निरंतर करते रहें।

  • घर के छज्जे या बालकनी

    किसी भी घर का बारजा, जिसे बालकनी भी कहतें हैं, उस घर के अंदुरूनी रूप का प्रतिबिम्ब होता है। इनसे, घर के बहार से ही उस घर की अंदरूनी आभा का आभास मिलता है। अतः अपने घर के अच्छे इम्प्रेशन के लिए, बालकनी के डेकॉर का बहुत महत्व है।

    • बारजे की रेलिंग अगर कांच से बानी हो तो बहुत ही प्रभावकारी दिखती है। इसके लिए टफेंड ग्लास का इस्तेमाल स्टील के फिक्सचर्स के साथ किया जा सकता है। इससे रेलिंग मजबूत भी रहेगी और आकर्षक भी दिखेगी।
    • बालकनी में हैंगिंग गार्डन का लुक बहुत ही लुभावना होता है।गमलों से लटकते मिनी प्लांट्स या पौधे एक अलग ही छटा बिखेरतें हैं। यहां यह ख़ास ध्यान देना है की गमलों से जो पानी गिरे, वह दीवारों को मटमैला न करे।
    • बालकनी में जगह के हिसाब से केन से बनि कुर्सी एवं टेबल भी रखी जा सकती है। ये हल्की और किफायती होतीं हैं। एवम फूल-पौधों के रंग के साथ मिल कर इसका लुक बहुत ही लुभावना होता है।
    • अगर बालकनी में धुल न आती हो तो एक सुंदर सा गलीचा या कारपेट रखा जा सकता है। इससे बारजे की रौनक में चार चाँद लगा सकता है।

  • घर के अंदर जगह या स्पेस का इस्तेमाल

    कई बार हम घर में जरूरत से जयादा फर्नीचर या चीज़ें रख कर उसे भड़कीला बना देते हैं। घर में अगर स्पेस का इस्तेमाल उसे खुलेपन का आभास देती है तो घर ज्यादा भावशाली प्रतीत होता है। अतः घर में चीज़ें जरूरत के अनुसार ही रखें।

    • मिनिमलिस्टिक या न्यूनतमवादी डेकॉर घर के छटा को निखार देती है। घर में कोनो का इस्तेमाल फर्नीचर के साथ इस प्रकार से करें की स्पेस व्यर्थ भी न जाये और खुलेपन का एहसास भी हो।
    • घर में लिविंग रूम और डाइनिंग रूम की दीवारों पर पेंटिंग्स का इस्तेमाल काफी कारगर साबित होता है। आप चाहें तो घर के लोंगो के तस्वीरों का कोलाज भी बना सकतें हैं।
    • पेंसिल लाइट्स का प्रयोग, रात में दीवारों को विशेष रूप से निखार देता है। लाइट्स के शेड्स का चयन फर्नीचर से मैचिंग हो तो आकर्षक लगते हैं।
    • दीवारों पर मोल्डिंग या टेक्सचर का इस्तेमाल भी एक विशेष निखार लाता है।

  • परदे और गलीचे

    घर में, परदे और गलीचे, दिवार, छत और फर्श के पूरक होते हैं। इनके प्रयोग से हम घर की आभा को मनचाहा रूप दे सकतें हैं।

    • परदे अगर लम्बे हों तो एक रॉयल लुक प्रदान करतें हैं। अगर इनका रंग दीवारों के रंग से व्यतिरेक या कंट्रास्ट हो तो और भी निखार आता है।
    • दो तेहरि परदे ज्यादा उपयोगी होते हैं और दिखने में ज्यादा भव्य लगते हैं।
    • गलीचे या कारपेट का उपयोग, बरामदे, लिविंग रूम और डाइनिंग हॉल में किया जाये तो, डेकॉर आकर्षक हो जाता है। इसके लिए हम वजन में हलके और धोने में आसान गलीचों का इस्तेमाल कर सकतें हैं और ये किफायती भी होते हैं।

  • रसोईघर

    अगर हमे अपने घर को महंगा या बहुमूल्य दिखाना हो तो सबसे पहले, उसके अंदर के होर्डिंग ग्राउंड पर ध्यान देना चाहिए। और रसोई हमारे घर में ऐसी ही एक जगेह है, जहाँ अत्यधिक क्लटर होने की सम्भावना होती है। अतः किचन में कुछ किफायती उपायों के साथ हम इसका काया पलट कर, उसे आकर्षक बना सकतें हैं।

    • रसोई में हलके रंगों का प्रयोग करें।इससे रसोई बड़ी और उज्जवल दिखेगी। जिन जगहों पर चिकनाई जमती हो, वहाँ हम डार्क शेड्स लगा सकतें हैं जो ही कंट्रास्ट के साथ सुंदर दिखे।
    • हम किचन में मॉडर्न आर्टवर्क का प्रयोग कर सकतें हैं।या किसी दीवार पर थीमेटिक वालपेपर भी लगा सकतें हैं। ऐसा करने से किचन बोरिंग नहीं लगेगा।
    • फिक्सचर्स स्टील के हों तो वो आकर्षक लगेंगे और उनपर खर्चा भी ज्यादा नहीं होगा। किचन अगर पुराना हो तो, यहां हम स्टेनलेस स्टील की कोटिंग का भी इस्तेमाल कर सकतें हैं।
    • किचन में लेयर्ड लाइटिंग, उसके भव्यता में चार चाँद लगा देती हैं।

आशा है इन किफायती उपायों से आप अपने घर में कुछ आकर्षक निखार लाने में सफल रहेंगे। आप निरंतर घर के अलग अलग हिस्सों में छोटे स्तर पर कुछ बदलाव करते रह सकतें हैं। ऐसा करने से घर में हमेशा नयापन सा बना रहेगा और उसकी आभा हमेशा बरकरार रहेगी।

Leave a Reply

You may use these <abbr title="HyperText Markup Language">html</abbr> tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

*

e.g. http(s)://www.example.com