Search

Category : Hindi

wall Painting brush

आंतरिक चित्रकला या इंटीरियर पेंटिंग एक घर पर बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकती है। एक उबाऊ बारामदा आराम और स्वागत करने वाले वातावरण में बदल सकता है, एक आम बाथरूम में स्पा जैसा माहौल बन सकता है, और एक साधारण सा लिविंग रूम स्टाइलिश रूप से आकर्षक दिख सकता है। बाहर की तुलना में इंटीरियर पेंटिंग में सौंदर्यीकरण अधिक प्रमुख भूमिका निभाता है

यदि आप अपने घर में इंटीरियर पेंटिंग से आकर्षक प्रभाव लाना चाहतें हैं, तो, इसके पहले की रंगों के छींटे आपकी दीवार को छुए, आप इन 10 युक्तियों को पढ़ें और आजमाएं।

Colour psychology in branding

रंग इतना शक्तिशाली है कि यह हमारी सोच एवं प्रतिक्रियाओं को प्रभावित कर सकता है। मानव मनोविज्ञान में रंगों का गहरा प्रभाव है; अतः डिजाइनर अपने डिजाइनों में इसे शामिल करके इसका लाभ उठा सकते हैं। जबकि विभिन्न ग्राफिक तत्वों का एक खास महत्व है, रंग, किसी भी ब्रांड के लोगो के अर्थ को व्यक्त करने के लिए आवश्यक है। जब आप एक लोगो डिज़ाइन करते हैं तो सबसे बड़ा निर्णय ब्रांड के रंगों का चयन होता है। सही पैलेट चुनने से ब्रांड की पहचान बेहतर तरीके से स्थापित होती है। ब्रांड लोगो में इस्तेमाल किये गए रंग, कंपनी के मूल्यों और व्यक्तित्व का प्रतिबिम्ब होते हैं। मात्र सौंदर्य अपील से अधिक, रंग आपके ब्रांड को उपभोक्ताओं के साथ गहरे मनोवैज्ञानिक स्तर पर जुड़ने में मदद करते हैं। जब आप अपना लोगो और ब्रांड का रंग पैलेट चुनते हैं, तो आप उन भावनाओं का भी चयन कर रहे हैं, जिन्हें आप दर्शना चाहते हैं। आईये जानतें हैं कुछ बुनियादी रंगों के अर्थ और उनका ब्रांड लोगो में महत्व।

हर घर की एक आभा होती है जो उसकी उत्कृष्टता को दर्शाती है। घर की इस आभा को प्रत्यक्ष करने के लिए उस घर में लगे रंग, उस घर में रखी चीज़ें, घर की बनावट, घर का रख-रखाव, इन सभी का सहयोग होता है। हो सकता है की एक महंगे से महंगा बंगला भी, आम कलर पैटर्न की वजह से साधारण सा प्रतीत हो। या फिर उसमे इस्तेमाल किये हुए फर्नीचर उसकी आभा निखार न पाएं। यह भी हो सकता है की एक छोटे और सस्ते घर के बाहर लगे आवरण यानि होम शील्ड से ही वह बहुमूल्य प्रतीत हो।

आइये जानते हैं हम अपने घर में ऐसा क्या कर सकतें हैं जिससे वह अपने वास्तविक मूल्य के अत्यधिक मूल्यवान प्रतीत हो।

रंगीन घर इमेज

हमारे चारों तरफ की दुनिया रंगों से भरी है। रंग या कलर हमारे जीवन को प्रभावित करते हुए हम पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालते हैं | रंगों का प्रभाव शारीरिक एवं मानसिक स्तर पर होता है। हम अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा अपने घर में बिताते हैं और कुछ खास रंग हम में कुछ खास भावना पैदा करते हैं, अतः घर में रंगों का सही संतुलन बनाये रखना आवश्यक है। इस तरह घर की दीवारें सुंदर ही नहीं दिखेंगी अपितु उनसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी होगा। रंगों के चयन के लिए हमें प्रकृति से बहुत कुछ सीखना चाहिए। प्रकृति में रंगो के सामंजस्य को हम अपने घरो में अपना सकतें हैं। आइए जानते हैं, प्रकृति से प्रेरित, आपके घर के लिए उपयुक्त कुछ रंगीन रणनीतियां ।